Prisms One (ERP)
Important Links
Admissions

Achievement

Vishwajeet Patil (Class 5) Brings Laurels by Shining at Hindi Pratibha Samman, New Delhi

Achievement   Published On Feb 10, 2026

Vishwajeet Patil (Class 5) Brings Laurels by Shining at Hindi Pratibha Samman, New Delhi

हिंदी ओलंपियाड 2025-2026

सिटी प्राइड स्कूल, निगड़ी के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे कक्षा 5 के मेधावी छात्र विश्वजीत ने हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित 'हिंदी ओलंपियाड 2025-2026' में अपनी अद्वितीय भाषाई दक्षता और व्याकरण ज्ञान का लोहा मनवाते हुए पूरे देश में विद्यालय का नाम रोशन किया है। देश भर के हजारों प्रतिभागियों के बीच अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए विश्वजीत ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक ‘तीन मूर्ति भवन’ में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मान’ समारोह में “राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान” और नकद पुरस्कार जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। इस गरिमामयी समारोह में उन्हें डॉ. विनोद नारायण इंदूरकर (अध्यक्ष, CCRT), डॉ. पाटिल प्रांजल लहेंसिंह (IAS) और डॉ. कैलाश जाधव जैसे गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विश्वजीत की इस शानदार सफलता पर सिटी प्राइड स्कूल परिवार और प्रधानाचार्या जी, विश्वजीत एवं उनके अभिभावकों को अपनी हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं।

May I help you

How can we help you?